सुरसंड पुलिस की कार्रवाई, 12 पीस नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
सुरसंड (सीतामढ़ी)। गुप्त सूचना के आधार पर सुरसंड पुलिस ने थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर 10 स्थित मनसरी टोला में छापेमारी कर 12 पीस नेपाली शराब बरामद की है। इस दौरान एक शराब तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई अवर निरीक्षक अभिजीत सिंह ने शस्त्र बल के सहयोग से की। तलाशी के क्रम में युवक की कमर से 12 पीस नेपाली शराब (सौफी) बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुकेश राउत, पिता वीरेंद्र राउत, निवासी वार्ड नंबर 10, सुरसंड के रूप में की गई है।
अवर निरीक्षक के बयान पर आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए सीतामढ़ी जेल भेज दिया गया। कार्रवाई की पुष्टि थानाध्यक्ष लाल किशोर गुप्ता ने की।

रिपोर्ट: नसीम अहमद
