सुरसंड में सड़क हादसा: पिकअप-बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर घायल
सीतामढ़ी। जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र में बनौली चौक के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पिकअप वाहन और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान नानपुर थाना क्षेत्र के बेहरा निवासी केशव कुमार और नंदन यादव के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सुरसंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। वहीं इस हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए तनाव और भीड़ का माहौल बना रहा।

