सुरसंड के श्रीखंडी भिट्ठा पूर्वी में 20 वर्षों से पुल का इंतजार, चचरी पुल से जान जोखिम में डालकर सफर

0
image_editor_output_image1397795059-17698557099802986310549403714704

सुरसंड। श्रीखंडी भिट्ठा पूर्वी पंचायत के नरई गाछी स्थित रातो नदी पर आज़ादी के 77 साल बाद भी पुल का निर्माण नहीं हो सका है। मजबूरी में किसान व ग्रामीण चचरी पुल के सहारे नदी पार कर रहे हैं, जिससे जान-माल का खतरा बना रहता है।


पुल नहीं होने से पंचायत के करीब 70 प्रतिशत किसान प्रभावित हैं। खेती-बाड़ी में परेशानी के कारण कई लोग खेती छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। एक किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए ग्रामीणों को लगभग छह किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है।


ग्रामीणों के अनुसार बारिश के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है। कई बार चचरी पुल तेज धारा में बह जाती है। पिछले वर्ष नदी पार करने के दौरान एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द स्थायी पुल निर्माण की मांग की है।

रिपोर्ट: नसीम अहमद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed