एकल अभियान के तहत स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा सम्मेलन, सुरसंड में उत्साहपूर्ण आयोजन
सुरसंड (सीतामढ़ी)। एकल अभियान के गतिविधि विभाग के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर एक प्रेरणास्पद युवा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर बिहार भाग के मिथिला प्रभाग अंतर्गत सीतामढ़ी संभाग के सुरसंड अंचल स्थित एकल ग्रामोथान फाउंडेशन (IVD), सुरसंड परिसर में सामूहिक रूप से संपन्न हुआ।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए संभाग समिति के सचिव बाबा विजय कांत झा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, दर्शन और विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्रवाद को नई पहचान दिला रहे हैं। उनका अनुशासित, धार्मिक और राष्ट्रप्रेम से परिपूर्ण जीवन युवाओं के लिए आज भी प्रेरणा का स्रोत है।
कार्यक्रम का कुशल संचालन एकल ग्रामोथान फाउंडेशन के जोनल को-ऑर्डिनेटर राहुल शर्मा ने किया।
इस अवसर पर संच प्रशिक्षक संजय कुमार, संच समिति के कृष्ण कुमार बाबुल, शिवम गुप्ता (भाजपा नगर अध्यक्ष), IVD CTL आशुतोष मिश्र, संच व्यास राधे शरण दास, संच सचिव सुशील साह, एकल व्हील सारथी टूटू शर्मा सहित कई कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा चमन कुमार, आचार्य रामसुफल पंडित, राजू कुमार, ममता कुमारी, बेबी देवी, पुष्पा शाह, पूनम देवी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम अत्यंत जीवंत और सफल रहा।
कार्यक्रम के समापन पर वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाएं। सम्मेलन को सफल बनाने में संच समिति सुरसंड का विशेष योगदान रहा।
रिपोर्ट: नसीम अहमद
