पंजाब के तरनतारन में कॉलेज क्लासरूम में गोलीकांड एकतरफा प्रेम में छात्रा की हत्या, आरोपी ने की आत्महत्या.

0
0-1770624052945-1770625895663-1770625994737

पंजाब के तरनतारन जिले के उसमा गांव स्थित एक कॉलेज में सोमवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक युवक ने क्लासरूम में घुसकर छात्रा संदीप कौर पर गोली चला दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने भी खुद को गोली मारकर जान दे दी।


जानकारी के अनुसार, सुबह कक्षाएं शुरू ही हुई थीं और छात्रा अपनी कक्षा में मौजूद थी। तभी युवक कॉलेज परिसर में पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई और इलाके में दहशत फैल गई।


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मामला एकतरफा प्रेम से जुड़ा हो सकता है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। एहतियातन कॉलेज परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


यह घटना वैलेंटाइन वीक के दौरान हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed