‘TRADE LIKE MALIKA’ नाम से चल रहा ठगी का खेल, साइबर क्राइम की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल

2
2026_2image_15_16_097267671biharcyberfraud6507109042367463878

डिजिटल डेस्क: टेलीग्राम पर “TRADE LIKE MALIKA” नाम से चल रहा एक कथित इन्वेस्टमेंट चैनल खुलेआम लोगों से पैसे ऐंठने का काम कर रहा है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि साइबर क्राइम, साइबर पुलिस और साइबर क्राइम ब्रांच की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही।


जानकारी के मुताबिक, @TRADE_LIKE_MALIKA_1 नाम के टेलीग्राम चैनल पर “लॉस कवर प्लान”, “100% जेनुइन”, “सरकारी वेरिफाइड चैनल” जैसे भ्रामक दावे कर लोगों को इन्वेस्टमेंट के लिए उकसाया जा रहा है। चैनल पर खुलेआम स्कीमें पोस्ट की जा रही हैं, जिनमें कुछ ही घंटों में रकम कई गुना लौटाने का लालच दिया जाता है।

Telegram Account


कथित तौर पर पीड़ितों से पहले इन्वेस्टमेंट के नाम पर पैसे लिए जाते हैं और फिर 25 प्रतिशत कमीशन एडवांस में मांगा जाता है। पैसा ट्रांसफर होते ही या तो भुगतान रोक दिया जाता है या फिर पीड़ित को ब्लॉक कर दिया जाता है। यह सब कुछ एक पब्लिक टेलीग्राम चैनल पर खुलेआम चल रहा है।

लोगों को झांसा देने के लिए fake payment receipt


सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब चैनल का नाम, लिंक और पूरा तरीका सबके सामने मौजूद है, तब साइबर सिक्योरिटी सिस्टम और साइबर पुलिस आखिर क्यों खामोश है? पीड़ितों का आरोप है कि साइबर हेल्पलाइन 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बावजूद न तो रकम वापस मिलती है और न ही किसी कार्रवाई की जानकारी दी जाती है।


साइबर एक्सपर्ट्स साफ तौर पर कहते हैं कि किसी भी वैध इन्वेस्टमेंट या ट्रेडिंग में “गारंटीड रिटर्न” नाम की कोई व्यवस्था नहीं होती। इसके बावजूद ऐसे चैनल बिना डर के काम कर रहे हैं, जो साइबर क्राइम की निगरानी व्यवस्था पर सीधा सवाल खड़ा करता है।
अब आम जनता पूछ रही है —
जब ठगी खुलेआम हो रही है,
जब नाम और चैनल सामने हैं,

Payments लेने के लिए Qr Code


तो कार्रवाई कब होगी?
लोगों की मांग है कि “TRADE LIKE MALIKA” जैसे कथित इन्वेस्टमेंट चैनलों की तत्काल जांच हो और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, वरना साइबर ठगी का यह खेल और भी बड़े स्तर पर फैल सकता है।

2 thoughts on “‘TRADE LIKE MALIKA’ नाम से चल रहा ठगी का खेल, साइबर क्राइम की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed