Tere Ishq Mein Day 1 Collection: पहले दिन की कमाई ने चौंकाया, क्या ‘सैयारा’ का रिकॉर्ड खतरे में?

0
tere-ishk-mein-day-1-collection-17643529079446716374946445330214.webp

Tere Ishk Mein Box Office: कृति सेनन और धनुष की म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस रिजल्ट सामने आ चुका है। ‘सैयारा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के बाद ये साल की तीसरी बड़ी रोमांटिक फिल्म है। इतने बज के बाद क्या पहले दिन फिल्म ‘सैयारा’ का ओपनिंग डे रिकॉर्ड तोड़ पाई,  पढ़ें डिटेल्स:

नई दिल्ली। साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक ‘तेरे इश्क में’ फाइनली सिनेमाघरों में आ चुकी है। इस मूवी में फैंस को पहली बार धनुष और कृति सेनन की जोड़ी पर्दे पर देखने को मिली। सैयारा से लेकर ‘धड़क-2’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ जैसी फिल्मों के साथ ये साल रोमांस से भरपूर रहा है। खास बात ये है कि बॉक्स ऑफिस पर भी इस साल रोमांटिक फिल्मों का दबदबा देखने को मिला।

जुनूनी इश्क की कहानी को दर्शाती ‘तेरे इश्क में’ को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से ही काफी प्यार मिला है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी काफी ताबड़तोड़ हुई थी। उम्मीद थी कि ये मूवी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 25 से 30 करोड़ का बिजनेस कर लेगी। अब कृति-धनुष की फिल्म के कमाई का पहले दिन का रिजल्ट सामने आ चुका है।

शुक्रवार को ‘तेरे इश्क में’ को मिली इतनी ओपनिंग
म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के साथ आनंद एल राय और धनुष की जोड़ी तीसरी बार पर्दे पर आई। इस फिल्म को रांझणा का सीक्वल बताया जा रहा है। रांझणा में जहां कास्ट अलग होने की कहानी दिखाई गई है, तो वहीं इस फिल्म में उसी आशिक को प्यार में कुछ भी कर गुजरने वाला दर्शाया गया है। फिल्म के शुक्रवार का अर्ली कलेक्शन सामने आ चुका है और मूवी ‘सैयारा’ को मात देने से चूक गई है।

सैकनलिक डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने डबल डिजिट में ओपनिंग की है। पांच भाषाओं में रिलीज ‘तेरे इश्क में’ ने पहले दिन तकरीबन 16.50 करोड़ से ओपनिंग ली है, जबकि सैयारा ने पहले दिन 21 करोड़ के आसपास की कमाई की थी। हालांकि, ये फिल्म का अर्ली कलेक्शन हैं, ऐसे में अगर तेरे इश्क में सुबह तक तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में मिलाकर इतना कलेक्शन कर लेती है, तो ये निश्चित तौर पर सैयारा को पीछे छोड़ देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed