Tere Ishq Mein Day 8 Collection: ‘धुरंधर’ के सामने भी बरकरार रही ‘तेरे इश्क में’ की धाक, फिल्म ने बजट पूरी तरह वसूल किया।
Entertainment: कृति सेनन और धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ थिएटर्स में छा गई है. 28 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म हर रोज बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है. ‘तेरे इश्क में’ ने अपने दमदार कलेक्शन के साथ महज एक हफ्ते में ही अपना बजट निकाल लिया है. वहीं अब ‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर रही है.

‘तेरे इश्क में’ ने अपनी रिलीज के पहले हफ्ते 85.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ फिल्म ने अपना 100 पर्सेंट बजट वसूल कर लिया है. बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘तेरे इश्क में’ का कुल बजट 85 करोड़ रुपए ही थी. हालांकि हिट फिल्मों की लिस्ट में शुमार होने के लिए कृति और धनुष की फिल्म को बजट से करीब दोगुना कमाना होगा.
धुरंधर’ के सामने ‘तेरे इश्क में’ का जलवा
कल (5 दिसंबर, 2025) को थिएटर्स में रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज हुई है. इस फिल्म की रिलीज के बावजूद ‘तेरे इश्क में’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘तेरे इश्क में’ ने 8वें दिन अब तक (रात 11 बजे) 3.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 89.20 करोड़ रुपए हो गया है.
तेरे इश्क में’ तोड़ेगी ‘दे दे प्यार दे 2’ का रिकॉर्ड
‘तेरे इश्क में’ ने अपने 8वें दिन के कलेक्शन के साथ ‘दे दे प्यार दे 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बॉलीवुड हंगामा की मानें तो इसी साल रिलीज हुई अजय देवगन और रकुलप्रीत सिंह की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 88.1 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था. ‘दे दे प्यार दे 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब ‘तेरे इश्क में’ का अगला टारगेट सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 90.34 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.
📰 Latest News 👇
- Riyadh में हवाई हमले की आशंका: जोरदार धमाकों से दहला शहर, लोगों को मिला अलर्टरियाद (सऊदी अरब): सऊदी अरब की राजधानी Riyadh के Sulay इलाके (Sulay-18) में बुधवार को…
- महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल: Women, Peace and Security Index में आखिर क्यों पिछड़ गया भारत?दुनिया भर में महिलाओं की सुरक्षा, समानता और अवसरों का आकलन करने वाले Women, Peace…
- मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत को राहत, होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय LPG टैंकरों को मिली अनुमतिInternational: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर…
- सीतामढ़ी में प्रशासन की सख्ती: गैस एजेंसी व होटलों में छापेमारी, 324 लीटर नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तारसीतामढ़ी। जिले में प्रशासन और पुलिस की ओर से अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई…
- डायट डुमरा में राष्ट्रीय सेमिनार, डीएम रिची पांडेय बोले – नैतिक विवेक के साथ एआई का उपयोग जरूरीसीतामढ़ी। डुमरा स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शुक्रवार को “नैतिक विवेक की…
