ठंड का कहर जारी! 19 राज्यों में 7 दिन तक घना कोहरा और शीतलहर का अलर्ट

0

Weather alert: उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सर्दी ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। न्यूनतम के साथ-साथ अब दिन के अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की जा रही है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले 7 दिनों तक कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है।


मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया रहेगा, जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। शीतलहर के कारण दिन में धूप निकलने की संभावना कम है, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से 4–5 डिग्री तक नीचे जा सकता है।


दिल्ली-NCR में भी सुबह और रात के समय हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा। दृश्यता घटने से यातायात प्रभावित हो सकता है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ों से आ रही ठंडी और सूखी हवाएं इस सर्दी की मुख्य वजह हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed