तिरहुत निर्वाचन को लेकर प्रशासन सतर्क, राजनीतिक दलों संग समन्वय बैठक

0
image_editor_output_image-1820961227-17695382723023848952612145813684

सीतामढ़ी। तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित उप निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में सोमवार को उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. विपिन कुमार की अध्यक्षता में विमर्श सभा कक्ष में जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई।


बैठक के दौरान निर्वाचन से जुड़ी प्रक्रियाओं, आदर्श आचार संहिता के पालन, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उप निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना सभी की साझा जिम्मेदारी है।


उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा निर्वाचन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी की जा रही हैं, ताकि मतदाता बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।


बैठक में अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) राहुल कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी आनंद कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी विशाल, डीआरडीए निदेशक राजेश भूषण, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कमल सिंह सहित अन्य संबंधित वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: नसीम अहमद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed