उत्तर प्रदेश में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण(SIR): 2.89 करोड़ नाम हटाए गए, संशोधित सूची जारी

0

SIR: उत्तर प्रदेश में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के बाद चुनाव आयोग ने संशोधित ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इसमें बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां प्रदेश के करीब 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं।


देश और प्रदेश में 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई SIR प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची का सत्यापन किया गया।मंगलवार, 6 जनवरी 2026 को संबंधित विभाग ने नई सूची जारी की। शुरुआत में कुल 15 करोड़ 44 लाख 30 हजार 92 मतदाता गिने गए थे, जिनमें से 12 करोड़ 55 लाख 56 हजार 25 मतदाताओं के दस्तावेज सही पाए गए।


बड़ी संख्या में अनियमितताएं
46.23 लाख मतदाता मृत पाए गए और उनके नाम सूची से हटाए जा रहे हैं।
2.17 करोड़ मतदाता स्थानांतरित पाए गए हैं, यानी वे अपने पुराने पते पर निवास नहीं कर रहे।
25.47 लाख मतदाता ऐसे हैं जिनके नाम दो या अधिक स्थानों पर दर्ज थे।
18.70% मतदाताओं ने अपने फॉर्म पर हस्ताक्षर नहीं किए थे, जिससे उनके दस्तावेज अधूरे माने गए।


अपना नाम कैसे चेक करें
मतदाता अपना नाम चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ पर जाकर या बीएलओ (BLO) से संपर्क कर जांच सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed