17 जनवरी से देश को मिलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, तेज़ और आरामदायक यात्रा के साथ

0
vande-bharat-sleeper-launch-17682405615852788543381378036278.jpg

New Delhi: 17 जनवरी को देश में पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में आरएसी और वेटिंग टिकट की व्यवस्था समाप्त कर दी है। यह ट्रेन 16 कोच की होगी और यात्रियों को एयरलाइन जैसी सुविधाएं मिलेंगी।


इस ट्रेन में महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजन और रेलवे कर्मचारियों के लिए कोटा रखा गया है।

किराया दूरी और श्रेणी के अनुसार तय किया गया है। उदाहरण के लिए, 400 किमी के सफर के लिए थर्ड एसी ₹960, सेकंड एसी ₹1240 और फर्स्ट एसी ₹1520 होगा। 800 किमी में थर्ड एसी ₹1920, सेकंड एसी ₹2480 और फर्स्ट एसी ₹3040 का किराया तय है।

इसी तरह लंबी दूरी के लिए किराया बढ़ता जाएगा। सभी टिकटों पर 5% जीएसटी लगेगा।


वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सीसीटीवी, इमरजेंसी टॉक-बैक, आधुनिक सैनिटेशन टेक्नोलॉजी और उच्च गुणवत्ता वाले बेडरोल जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। टिकट डिजिटल माध्यम से ही खरीदे जाएंगे और वरिष्ठ यात्रियों को लोअर बर्थ मिलेगा। ट्रेन में भारतीय संस्कृति की झलक और स्टाफ के लिए पारंपरिक ड्रेस कोड भी अपनाया गया है, जिससे यात्रा अनुभव सुरक्षित और आरामदायक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed