अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी पर प्रहार, सुरसंड में एसएसबी ने जब्त की 2100 बोतल नेपाली शराब.

0

सीतामढ़ी। सुरसंडभारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सशस्त्र सीमा बल की 51वीं बटालियन के बी समवाय, सुरसंड स्थित बीओपी धरहरवा टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।

गुप्त सूचना के आधार पर देर रात करीब 12:30 बजे सीमा स्तंभ संख्या 306/23 के समीप बारा गांव में कार्रवाई करते हुए BR05GA 9165 नंबर की एक पिकअप वैन को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से 2100 बोतल नेपाली सोफी शराब बरामद की गई।


कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रेम कुमार यादव (24 वर्ष), पिता सुरेंद्र राय, निवासी ग्राम बासहा, थाना बाजपट्टी, जिला सीतामढ़ी के रूप में हुई है।

एसएसबी ने जब्त शराब और पिकअप वैन के साथ आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु स्थानीय थाना को सौंप दिया है।
एसएसबी की इस कार्रवाई से सीमावर्ती इलाकों में शराब तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

रिपोर्ट: नसीम अहमद,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed