आज पंजाब में रेल सेवाएं प्रभावित! जानें किन रूटों पर ट्रेनें रहेंगी रोकी और कब-कब पड़ेगा असर.
National: अगर आप आज ट्रेन से सफ़र करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद ज़रूरी है। दरअसल, आज 5 दिसंबर को पंजाब में किसानों द्वारा रेलवे ट्रैक जाम करने का बड़ा ऐलान किया गया है। किसानों ने एक बार फिर ‘रेल रोको आंदोलन’ का आह्वान किया है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है। इसलिए अगर आप ट्रेन से सफ़र कर रहे हैं, तो घर से सोच-समझकर निकलें।

मिली जानकारी के अनुसार, किसान-मजदूर मोर्चा और किसान नेता सरवन सिंह पंधेर की ओर से यह आह्वान किया गया है, जिसके तहत 5 दिसंबर को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक ट्रेनों का संचालन रोका जाएगा। किसानों की ओर से राज्य के 19 जिलों में 26 जगहों पर ट्रेनें रोकी जाएंगी। किसानों का कहना है कि उनकी मांगें पूरी नहीं की जा रही हैं, इसीलिए उन्हें प्रदर्शन करना पड़ रहा है। किसानों की मांग है कि बिजली सुधार बिल-2025 रद्द किया जाए, एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाए, प्रीपेड मीटर हटाए जाएं और पुराने मीटर दोबारा लगाए जाएं। मांगें पूरी न होने पर किसान प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है तो वे और भी कड़ा संघर्ष करने को मजबूर होंगे।
19 जिलों में 26 स्थानों पर रुकेंगी ट्रेनें
अमृतसर: देवीदासपुरा और मजीठा स्टेशन (दिल्ली-अमृतसर मेन लाइन)
गुरदासपुर: बटाला, गुरदासपुर और डेरा बाबा नानक स्टेशन (अमृतसर-पठानकोट-जम्मू लाइन)
फिरोजपुर: बस्ती टैंकांवाली, मल्लांवाला और तलवंडी भाई
कपूरथला: डडविंडी के पास (सुल्तानपुर लोधी)
जालंधर: जालंधर कैंट
होशियारपुर: टांडा और भोगपुर (जालंधर-जम्मू और जालंधर-जौरा फाटक मार्ग)
पटियाला: शंभू और बारा (नाभा के पास बारा स्टेशन)।
संगरूर: सुनाम शहीद उधम सिंह वाला
फाजिल्का: फाजिल्का रेलवे स्टेशन
मोगा: मोगा रेलवे स्टेशन
बठिंडा: रामपुरा फूल रेलवे स्टेशन
श्री मुक्तसर साहिब: मलोट और मुक्तसर
मलेरकोटला: अहमदगढ़
मानसा: मानसा रेलवे स्टेशन
लुधियाना: साहनेवाल रेलवे स्टेशन
फ़रीदकोट: फ़रीदकोट रेलवे स्टेशन
रोपड़: रोपड़ रेलवे स्टेशन
📰 Latest News 👇
- Riyadh में हवाई हमले की आशंका: जोरदार धमाकों से दहला शहर, लोगों को मिला अलर्टरियाद (सऊदी अरब): सऊदी अरब की राजधानी Riyadh के Sulay इलाके (Sulay-18) में बुधवार को…
- महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल: Women, Peace and Security Index में आखिर क्यों पिछड़ गया भारत?दुनिया भर में महिलाओं की सुरक्षा, समानता और अवसरों का आकलन करने वाले Women, Peace…
- मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत को राहत, होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय LPG टैंकरों को मिली अनुमतिInternational: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर…
- सीतामढ़ी में प्रशासन की सख्ती: गैस एजेंसी व होटलों में छापेमारी, 324 लीटर नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तारसीतामढ़ी। जिले में प्रशासन और पुलिस की ओर से अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई…
- डायट डुमरा में राष्ट्रीय सेमिनार, डीएम रिची पांडेय बोले – नैतिक विवेक के साथ एआई का उपयोग जरूरीसीतामढ़ी। डुमरा स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शुक्रवार को “नैतिक विवेक की…
