देश में पहली बार डिजिटल तरीके से होगी जनगणना, 2027 तक पूरी होगी प्रक्रिया

0
image_editor_output_image496661873-17655984856187713347367707834815.jpg

National: केंद्र सरकार ने देश में पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना कराने का फैसला किया है। इसके लिए कैबिनेट ने 11,718 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। यह जनगणना वर्ष 2027 तक पूरी कर ली जाएगी।

जनगणना दो चरणों में कराई जाएगी। पहले चरण में घरों और आवासों से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी, जिसमें मकानों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं और आवास संबंधी विवरण शामिल होंगे। यह चरण अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच पूरा किया जाएगा। दूसरे चरण में फरवरी 2027 में जनसंख्या की गणना की जाएगी, जिसमें उम्र, लिंग, शिक्षा, भाषा, धर्म, सामाजिक और आर्थिक स्थिति जैसी जानकारियां दर्ज की जाएंगी।


इस बार जनगणना के लिए मोबाइल ऐप का उपयोग किया जाएगा। जनगणना कर्मी मोबाइल एप के जरिए सीधे डेटा दर्ज करेंगे। अधिकारी सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से रियल टाइम निगरानी कर सकेंगे। आम नागरिकों को भी यह सुविधा दी जाएगी कि वे चाहें तो खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकें।


पूरी प्रक्रिया में जुटाए गए आंकड़ों को इलेक्ट्रॉनिक तरीके से प्रोसेस किया जाएगा, जिससे रिपोर्ट जल्दी तैयार हो सकेगी और डेटा अधिक सुरक्षित रहेगा।

सरकार का कहना है कि डिजिटल जनगणना से प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और अधिक सटीक होगी। यह देश की योजनाओं और नीतियों को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

📰 Latest News 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed