परसौनी पहुँचें डीएम रिची पाण्डेय, बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत अगहनी धान कटनी प्रयोग का किया निरीक्षण…

0
img-20251204-wa00074183308613220387163.jpg

सीतामढ़ी (डूमरा)। बिहार राज्य फसल सहायता योजना अन्तर्गत अगहनी धान फसल की कटनी प्रयोग प्रक्रिया का निरीक्षण मंगलवार को जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय ने डूमरा प्रखंड के माधोपुर रौशन पंचायत अंतर्गत परसौनी गांव में किया। डीएम स्वयं किसानों के खेतों में पहुँचकर कटाई प्रयोग की पूरी प्रक्रिया देखीं। फसल कटाई प्रयोग कृषि उत्पादन मूल्यांकन और क्षति निर्धारण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

सीतामढ़ी डीएम रिची पाण्डे

इसके तहत संभावित रैंडम पद्धति से प्लॉट चयन किया जाता है। निर्धारित मानक के अनुसार 10 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा यानी कुल 50 वर्गमीटर के प्लॉट में कटनी की जाती है। परसौनी गांव में किए गए कटनी प्रयोग में 50 वर्गमीटर क्षेत्र से कुल 36 किलो 100 ग्राम धान की उपज प्राप्त हुई। जिसके आधार पर प्रति हेक्टेयर 72.20 क्विंटल उत्पादन का आकलन किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय किसानों से बातचीत की, उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा विभिन्न कृषि योजनाओं और कार्यक्रमों पर फीडबैक भी प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि “किसान हमारे अन्नदाता हैं। उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करना और आय में वृद्धि करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस मौके पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शंभू मांझी, अंचल अधिकारी डौली झा, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी रणधीर कुमार, अवर सांख्यिकी पदाधिकारी अमोद कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक रौशन कुमार, सिद्धार्थ शंकर, मुकुंद कुमार तथा रणकेशरी सिंह उपस्थित थे।

📰 Latest News 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed