बिहार में ‘अभय ब्रिगेड’ का गठन, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी: “सुधरिए वरना…”
Abhay Brigade News: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक की. प्रशासनिक मशीनरी को स्पष्ट संदेश दिया कि कानून-व्यवस्था के मामलों में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
Patna: बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने सरदार पटेल भवन में राज्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की. इस मौके पर सम्राट चौधरी ने राज्य में विशेष बल ‘अभय ब्रिगेड’ के गठन की शुक्रवार (05 दिसंबर, 2025) को घोषणा की जो स्कूल-कॉलेजों, बाजारों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सक्रिय रहकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा. छेड़खानी या उत्पीड़न की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करेगा.

‘तीन महीने में दुरुस्त करें यातायात व्यवस्था‘
गृह विभाग भी संभाल रहे सम्राट चौधरी ने अवैध खनन के खिलाफ प्रभावी सूचना प्रणाली विकसित करने, जमीन की गलत खरीद-फरोख्त में संलिप्त लोगों की पहचान के लिए विशेष तंत्र बनाने तथा राज्य की यातायात व्यवस्था को तीन महीने के भीतर दुरुस्त करने के निर्देश दिए. उन्होंने जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को उद्यमियों व औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ मासिक बैठक आयोजित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए भी कहा.
सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि गृह विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता कानून-व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई को समाप्त करना है. उन्होंने अधिकारियों को अवैध खनन पर वास्तविक समय में निगरानी के लिए तंत्र तैयार करने और जमीन से जुड़े फर्जीवाड़ों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
सुधरना होगा या राज्य छोड़ना होगा: सम्राट चौधरी
आगे सम्राट चौधरी ने कहा, “राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार भू-माफिया, बालू माफिया और शराब माफिया के खिलाफ कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति (जीरो टॉलरेंस) पर कार्य कर रही है. बिहार अपराधियों के लिए नहीं है. जो यहां रहकर कानून तोड़ने की कोशिश करेगा, उसे या तो सुधरना होगा या राज्य छोड़ना होगा.”
उपमुख्यमंत्री ने प्रशासनिक मशीनरी को भी स्पष्ट संदेश दिया कि कानून-व्यवस्था के मामलों में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक में पुलिस मुख्यालय के विभिन्न प्रभाग-विशेष शाखा, अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और सुरक्षा विभाग द्वारा विस्तृत प्रस्तुतियां दी गईं. इस दौरान अपराध नियंत्रण, खुफिया तंत्र के सुदृढ़ीकरण, सुरक्षा व्यवस्था और भविष्य की कार्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई.
सम्राट चौधरी ने सभी प्रस्तुतियों की समीक्षा करते हुए राज्य की आंतरिक सुरक्षा को और मजबूत बनाने, विभागीय कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाने एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए।
📰 Latest News 👇
- 📢 सीतामढ़ी ज़िले के स्कूल, कोचिंग और व्यापारियों के लिए बड़ी खुशखबरी!अब ipnewsflash.in दे रहा है फ्री में विज्ञापन (Advertisement) का शानदार मौका! 🎉 🎓 स्कूल…
- सीतामढ़ी में कानून-व्यवस्था पर सख्त हुए डीआईजी, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनीसीतामढ़ी:जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से तिरहुत क्षेत्र के डीआईजी चंदन कुमार…
- ईरान का बड़ा दावा: गर्ल्स स्कूल पर मिसाइल हमले का CCTV वीडियो जारी, 180 बच्चों की मौत का आरोपInternational News: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने एक गंभीर दावा करते…
- चैती छठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, बैरगनिया के शिवालय घाट पर दिखा दिव्य नजारासीतामढ़ी (बैरगनिया):चैती छठ पूजा के पावन अवसर पर बैरगनिया का शिवालय घाट श्रद्धा और भक्ति…
- IPL 2026: नया इतिहास रचने को तैयार सीजन, कप्तानी से लेकर रिकॉर्ड तक बड़े बदलावआईपीएल 2026 का सीजन कई मायनों में खास और ऐतिहासिक होने जा रहा है। इस…
