बिहार में फर्जी फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट का बड़ा खुलासा, 158 सीबीएसई स्कूलों पर सवाल.

0
picsart_25-11-26_19-46-23-4496727591825575981598.jpg

Patna: बिहार में स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ है कि राज्य के 158 सीबीएसई स्कूलों ने फर्जी फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट बनवाकर उसे विभागीय वेबसाइट पर अपलोड किया। हैरानी की बात यह है कि इस फर्जीवाड़े में कई बड़े और नामी स्कूल भी शामिल हैं। यह मामला तब उजागर हुआ जब अग्निशमन विभाग द्वारा स्कूलों के फायर सेफ्टी दस्तावेजों की जांच की गई।

रिपोर्ट के अनुसार, पटना जिले के 24 से अधिक स्कूलों के सर्टिफिकेट संदिग्ध पाए गए। कुल 298 स्कूलों ने वेबसाइट पर सर्टिफिकेट अपलोड किए थे, जिनमें से 158 फर्जी निकले। वहीं 45 स्कूल ऐसे हैं जिन्होंने नोटिस मिलने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। इसके अलावा 557 स्कूलों की वेबसाइट ही उपलब्ध नहीं है और 517 स्कूलों ने सर्टिफिकेट अपलोड ही नहीं किए।


नियमों के अनुसार, प्रत्येक स्कूल को हर साल फायर सेफ्टी ऑडिट कराना अनिवार्य है। इसके बावजूद कई स्कूल बिना मानकों को पूरा किए बच्चों की जान को जोखिम में डाल रहे हैं। अग्निशमन विभाग ने दोषी स्कूलों पर सख्त कार्रवाई और मान्यता रद्द करने की चेतावनी दी है। यह मामला राज्य में शिक्षा और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed