बीजेपी नेतृत्व में हलचल तेज!
अमित शाह की PM मोदी से अहम मुलाकात, नए राष्ट्रीय अध्यक्ष और UP अध्यक्ष के नाम पर बनी सहमति.

0
bjp-national-president-election-17647718592035834543657879520218.webp

BJP New President : संसद सत्र के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के संगठनात्मक चुनावों पर ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने अमित शाह, जेपी नड्डा और बीएल संतोष के साथ बैठक की, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तरप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर चर्चा हुई। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री से भी इस बारे में बात हुई है। माना जा रहा है कि जल्द ही नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है, जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।

New Delhi: संसद के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही सुचारू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के संगठनात्मक चुनावों पर ध्यान केंद्रित कर दिया है। संसद भवन के भीतर प्रधानमंत्री कार्यालय में गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

लगभग एक घंटे तक चली इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही उत्तरप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी चर्चा हुई। दरअसल 22 नवंबर को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष व बाकी बचे राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अमित शाह, जेपी नड्डा और बीएल संतोष की लंबी बैठक हुई थी।

भाजपा अध्यक्ष चुनाव पर मंथन जारी
इसके पहले मंगलवार को बीएल संतोष ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर प्रदेश अध्यक्ष के संभावित नामों पर चर्चा की थी। बीएल संतोष ने प्रधानमंत्री को इसकी जानकारी दी।

प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद अमित शाह के साथ जेपी नड्डा और बीएल संतोष की अलग से बैठक हुई। बैठक में उत्तरप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर किस नाम पर सहमति हुई यह सामने नहीं आया है।

उसके बाद एक हफ्ते के भीतर संगठनात्मक चुनाव पूरा करने की बात शुरू हो गई थी। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की जी-20 के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरे और फिर रायपुर में डीजीपी कांफ्रेंस में व्यस्तता के कारण यह संभव नहीं हो सका था।

यूपी प्रदेश अध्यक्ष पर भी चर्चा
लेकिन माना जा रहा है कि अगले दो दिनों में लखनऊ में नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि उत्तरप्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के बाद नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

📰 Latest News 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed