भारत-नेपाल सीमा पर भिठ्ठामोड़ में शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान जलकर खाक, हजारों का सामान राख…
सीतामढ़ी (भिठ्ठामोड़) भारत-नेपाल सीमा से सटे भिठ्ठामोड़ बाजार में शुक्रवार देर रात एक किराना दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बड़ी मात्रा में सामान जलकर खाक हो गया।

घटना के समय दुकान बंद थी, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन व्यापारी को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने आग की लपटें उठते देख तुरंत मौके पर पहुंचकर बाल्टी व हैंडपंप के पानी से आग बुझाने का प्रयास किया।

साथ ही इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। व्यापारी का कहना है कि दुकान में रखे किराना, राशन, कोल्ड-ड्रिंक, नकदी सहित कई जरूरी सामान आग में जलकर नष्ट हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित दुकानदार को उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि वह अपने व्यवसाय को दोबारा शुरू कर सके।
_
_
📰 Latest News 👇
- Riyadh में हवाई हमले की आशंका: जोरदार धमाकों से दहला शहर, लोगों को मिला अलर्टरियाद (सऊदी अरब): सऊदी अरब की राजधानी Riyadh के Sulay इलाके (Sulay-18) में बुधवार को…
- महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल: Women, Peace and Security Index में आखिर क्यों पिछड़ गया भारत?दुनिया भर में महिलाओं की सुरक्षा, समानता और अवसरों का आकलन करने वाले Women, Peace…
- मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत को राहत, होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय LPG टैंकरों को मिली अनुमतिInternational: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर…
- सीतामढ़ी में प्रशासन की सख्ती: गैस एजेंसी व होटलों में छापेमारी, 324 लीटर नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तारसीतामढ़ी। जिले में प्रशासन और पुलिस की ओर से अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई…
- डायट डुमरा में राष्ट्रीय सेमिनार, डीएम रिची पांडेय बोले – नैतिक विवेक के साथ एआई का उपयोग जरूरीसीतामढ़ी। डुमरा स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शुक्रवार को “नैतिक विवेक की…
