IND vs SA तीसरा T20I: मार्कराम की अर्धशतकीय पारी बेकार, भारत की घातक गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका 117 पर सिमटा.

SPORTS: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
भारतीय टीम में बदलाव देखने को मिला है। अक्षर बाहर हो गए जबकि बुमराह भी टीम में नहीं हैं। हर्षित और कुलदीप टीम को प्लेइंग 11 में मौका मिला है। दक्षिण अफ्रीका ने टीम में तीन बदलाव किए। भारत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 20 ओवर में 117 रन पर ऑल आउट किया। इस दौरान केवल एडन मार्कराम ही अर्धशतकीय पारी खेल सके जिसमें 46 गेंदों पर 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 61 रन शामिल थे। अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट झटके। लेकिन कुलदीप और अर्शदीप सबसे किफायती रहे जिन्होंने क्रमशः 12 और 13 रन दिए।
किया है पिच रिपोर्ट
इस मैदान की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। ऊंचाई पर स्थित होने के कारण गेंद बल्ले पर तेजी से लगती है, जिससे बड़े शॉट लगाना आसान हो जाता है। हालांकि, ठंडे मौसम का फायदा तेज गेंदबाजों के शुरुआती ओवरों में मिलता है। इस साल यहां खेले गए आईपीएल मैचों में 200 से अधिक के स्कोर आम रहे हैं, जो दर्शाता है कि पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार है।
मौसम
मैच के दौरान मौसम ठंडा रहेगा। शाम 7 बजे के बाद तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जिसके कारण खिलाड़ियों को ठंड लग सकती है।
Paying 11
भारत: अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती
दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रूइस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को जेन्सेन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन
📰 Latest News 👇
- 📢 सीतामढ़ी ज़िले के स्कूल, कोचिंग और व्यापारियों के लिए बड़ी खुशखबरी!अब ipnewsflash.in दे रहा है फ्री में विज्ञापन (Advertisement) का शानदार मौका! 🎉 🎓 स्कूल…
- सीतामढ़ी में कानून-व्यवस्था पर सख्त हुए डीआईजी, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनीसीतामढ़ी:जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से तिरहुत क्षेत्र के डीआईजी चंदन कुमार…
- ईरान का बड़ा दावा: गर्ल्स स्कूल पर मिसाइल हमले का CCTV वीडियो जारी, 180 बच्चों की मौत का आरोपInternational News: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने एक गंभीर दावा करते…
- चैती छठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, बैरगनिया के शिवालय घाट पर दिखा दिव्य नजारासीतामढ़ी (बैरगनिया):चैती छठ पूजा के पावन अवसर पर बैरगनिया का शिवालय घाट श्रद्धा और भक्ति…
- IPL 2026: नया इतिहास रचने को तैयार सीजन, कप्तानी से लेकर रिकॉर्ड तक बड़े बदलावआईपीएल 2026 का सीजन कई मायनों में खास और ऐतिहासिक होने जा रहा है। इस…
