सीतामढ़ी में डीएम के आदेश की खुलेआम अनदेखी, रिंग बांध पर धड़ल्ले से चल रही निजी कोचिंग.

0


सीतामढ़ी। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन सीतामढ़ी द्वारा आगामी 24 दिसंबर तक कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों एवं निजी कोचिंग संस्थानों को बंद रखने का स्पष्ट आदेश जारी किया गया है। आदेश का उद्देश्य छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करना है।

इसके बावजूद शहर के रिंग बांध क्षेत्र में संचालित कई निजी कोचिंग संस्थान प्रशासनिक निर्देशों की खुलेआम अवहेलना करते हुए नियमित रूप से कक्षाएं चला रहे हैं। अत्यधिक ठंड के बीच छात्रों को कोचिंग में बुलाकर उनके स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ किया जा रहा है, जो नियमों का सीधा उल्लंघन है।


प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी का यह मामला न केवल कानून-व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है, बल्कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता उत्पन्न करता है। स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे कोचिंग संस्थानों पर तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि आदेशों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित हो सके और छात्रों की जान-माल की सुरक्षा बनी रहे।

रिपोर्ट: नसीम अहमद,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed