सुरसंड में बस-ट्रक की भीषण टक्कर, दोनों चालकों की मौत; दर्जन से अधिक यात्री घायल.
सीतामढ़ी-सुरसंड-भिट्ठामोड़ एनएच-227 पर रामबाग के पास गुरुवार शाम बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में बस चालक वृज किशोर सिंह और ट्रक चालक मेराजुल हक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए, जिनमें कई की हालत गंभीर है। सुरसंड व भिट्ठा थाना पुलिस मौके पर, नगर पंचायत अध्यक्ष पप्पू कुमार चौधरी और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बस से निकालकर सुरसंड सीएचसी भेजा गया।

सूचना मिलते ही नवनिर्वाचित सुरसंड विधायक प्रो. नागेंद्र राउत मौके पर पहुंचे और डीएम रिची पांडेय से बात कर अतिरिक्त एम्बुलेंस व चिकित्सा दल भेजने का निर्देश दिलाया। सभी गंभीर घायलों को सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
