भारी बारिश से फसल बर्बाद, आज से खुलेगी DBT पोर्टल, फसल नुक़सान पर मिलेगा इनपुट अनुदान…

सीतामढ़ी जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। भारी बारिश से फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) पोर्टल को एक बार फिर 19 दिसंबर को खोला जाएगा। इसके माध्यम से पात्र किसानों को इनपुट अनुदान का लाभ दिया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार , हालिया बारिश के कारण जिले के कई प्रखंडों में धान, मक्का, सब्जी सहित अन्य फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। ऐसे में जिन किसानों का नाम पहले सूची में शामिल नहीं हो पाया था या आवेदन किसी कारण से छूट गया था, उन्हें अब दोबारा मौका मिलेगा।
प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर DBT पोर्टल पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। समय पर आवेदन करने वाले किसानों को ही इनपुट अनुदान की राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह पहल बारिश से हुए नुकसान की भरपाई में किसानों की मदद करेगी और उन्हें आगामी फसल की तैयारी के लिए आर्थिक सहयोग मिलेगा।

