Instagram पर वायरल हुई ‘Cockroach Janta Party’, युवाओं के बीच बना नया सोशल मीडिया ट्रेंड

0
image_editor_output_image496661873-17795057620011111096687281746907

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर इन दिनों “Cockroach Janta Party (CJP)” तेजी से वायरल हो रही है। यह एक व्यंग्यात्मक (Satirical) ऑनलाइन मूवमेंट है, जिसने बेहद कम समय में लाखों-करोड़ों यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। युवाओं के बीच यह नया इंटरनेट ट्रेंड चर्चा का विषय बना हुआ है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ऑनलाइन मूवमेंट की शुरुआत अभिजीत दीपके नाम के युवक ने की थी। CJP ने memes, reels और व्यंग्यात्मक कंटेंट के जरिए बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा व्यवस्था और युवाओं की समस्याओं जैसे मुद्दों को सोशल media पर उठाया।
बताया जा रहा है कि “Cockroach Janta Party” ने Instagram पर काफी तेजी से followers बढ़ाए, जिससे यह इंटरनेट पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले डिजिटल मूवमेंट्स में शामिल हो गई है।


इस पेज का सबसे खास आकर्षण इसका AI-generated cockroach mascot है, जिसे युवा वर्ग काफी पसंद कर रहा है। यह character मजेदार memes और satirical वीडियो के जरिए NEET paper leak, बेरोजगारी और अन्य सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखता है।
हालांकि, कई राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सोशल मीडिया पर वायरल होना और वास्तविक राजनीति में प्रभाव बनाना दोनों अलग बातें हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इंटरनेट पर लोकप्रियता से ज्यादा महत्वपूर्ण जमीनी संगठन और जनसमर्थन होता है।


फिलहाल “Cockroach Janta Party” युवाओं के गुस्से, हास्य और सोशल मीडिया ट्रेंड का बड़ा प्रतीक बन चुकी है और इंटरनेट पर लगातार चर्चा में बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed