सीतामढ़ी में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती, ट्रैफिक पुलिस ने तेज किया रोको-टोको अभियान.

0

सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी अमित रंजन के निर्देशानुसार जिले में विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, शुक्रवार को आवागमन को सुचारू रखने तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर रोको-टोको अभियान एवं सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

यह अभियान सीतामढ़ी जिला के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और मुख्य मार्गों पर लगातार संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

साथ ही हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता, वैध कागजातों की जांच, ओवरलोडिंग तथा गलत दिशा में वाहन संचालन जैसे मामलों पर विशेष नजर रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाना तथा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित बनी रहे और नागरिक निर्भय होकर आवागमन कर सकें।

रिपोर्ट: नसीम अहमद,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed