मद्यनिषेध कानून के तहत सख्ती, भूतही थाना में 452.64 लीटर शराब का विनष्टिकरण.

0

सीतामढ़ी। भूतही थाना परिसर में शुक्रवार को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 452.64 लीटर देशी एवं विदेशी शराब का विधिवत विनष्टिकरण किया गया। यह शराब विभिन्न कांडों में जब्त की गई थी, जिसे बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए नष्ट किया गया।

विनष्टिकरण की पूरी कार्रवाई मजिस्ट्रेट की प्रत्यक्ष निगरानी में पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब्त शराब को लंबे समय से सुरक्षित रखा गया था और कानूनी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उसका विनाश किया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में पूर्ण मद्यनिषेध कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा है।

अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई से न केवल अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगेगा, बल्कि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

रिपोर्ट: नसीम अहमद,

For Ads,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed