ब्रेकिंग न्यूज: बिहार में पंचायत चुनाव दिसंबर 2026 से पहले, नए सिरे से होगा पदों का आरक्षण

0

पटना। बिहार में आगामी पंचायत आम चुनाव दिसंबर 2026 से पहले कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव से पहले ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के सभी पदों के लिए आरक्षण नए सिरे से तय किया जाएगा। यह प्रक्रिया जनगणना के आधार पर पूरी की जाएगी।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस बार पंचायत चुनाव मल्टी पोस्ट ईवीएम के माध्यम से कराए जाएंगे, जिससे मतदान प्रक्रिया अधिक आसान और पारदर्शी होगी। आयोग ने बताया कि महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण पहले की तरह जारी रहेगा।

आयोग ने यह भी कहा कि जिन पदों पर वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में आरक्षण लागू था, उसे समाप्त कर नए सिरे से आरक्षण निर्धारण किया जाएगा। इसके तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग को उनकी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण मिलेगा।

गौरतलब है कि बिहार में पिछला पंचायत चुनाव वर्ष 2021 में 11 चरणों में कराया गया था। राज्य निर्वाचन आयोग ने भरोसा दिलाया है कि पंचायत चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराए जाएंगे।

For Ads

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed