बथनाहा में अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई, जेसीबी-ट्रैक्टर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार.

सीतामढ़ी। बथनाहा प्रखंड के नरहा जगदर एवं बखरी पंचायत अंतर्गत सहियारा थाना क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान मौके से एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर जब्त किया गया, जबकि दो अन्य ट्रैक्टर फरार होने में सफल रहे।
इस मामले में सहियारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है तथा एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई खनन विकास पदाधिकारी मो. यूनुस अंसारी एवं खान निरीक्षक आकाश कुमार के नेतृत्व में की गई।
जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश पर सीतामढ़ी जिला में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने दो टूक कहा कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध खनन के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा संबंधित थाना क्षेत्रों के साथ समन्वय स्थापित कर नियमित जांच एवं छापेमारी की जाएगी।
रिपोर्ट: नसीम अहमद,
📰 Latest News 👇
- Instagram पर वायरल हुई ‘Cockroach Janta Party’, युवाओं के बीच बना नया सोशल मीडिया ट्रेंडसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर इन दिनों “Cockroach Janta Party (CJP)” तेजी से वायरल हो…
- अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर सीतामढ़ी में निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजितअंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवससीतामढ़ी। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु…
- एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में रजनीश भास्कर को मिली चीफ मार्शल की जिम्मेदारीसीतामढ़ी। गुजरात के गांधीनगर में 11 मई से 17 मई 2026 तक आयोजित होने वाली…
- सीतामढ़ी में अग्निकांड पीड़ितों को राहत: सीओ डौली झा ने बांटी ₹20-20 हजार की सहायता राशिसीतामढ़ी। डुमरा अंचल कार्यालय की ओर से सोमवार को अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को राहत…
- बिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण डेटा होगा ऑनलाइन, दावा-आपत्ति की तारीख जारीपटना। बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राज्य…
