वीडियो वायरल कांड पर नमो भारत रेल की बड़ी कार्रवाई, कर्मचारी को किया गया बाहर.

0

Indian Rail: नमो भारत रेल में छात्रा व युवक का आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो रेल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ, जिसे एनसीआरटीसी के ही एक कर्मचारी ने मोबाइल में रिकाॅर्ड कर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। उस कर्मचारी काे उच्चाधिकारियों ने बर्खास्त कर दिया है। यह घटना मुरादनगर व मोदीनगर के बीच की है। इस घटना ने नमो भारत रेल की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किये हैं।

शनिवार को सोशल मीडिया पर चार वीडियो प्रसारित हुए। चारों वीडियो नमो भारत रेल के अंदर के हैं। दो सीट पर एक छात्रा व एक युवक बैठा है। दाेनों ट्रेन में आपत्तिजनक स्थिति में हैं। अश्लील हरकतें करते दिख रहे हैं। दोनों बेखौफ हैं। उनके आस-पास की सभी कुर्सियां खाली हैं। शायद छात्रा व युवक को नहीं पता था उनकी पूरी करतूत रेल में सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही है। यह घटना 24 नवंबर के शाम की है।

बताया जा रहा है कि रेल की सीसीटीवी फुटेज चेक करते हुए एनसीआरटीसी के किसी कर्मचारी ने मोबाइल में वीडियो को रिकाॅर्ड कर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया। अब शनिवार को यह वीडियो सामने आया तो अधिकारी हरकत में आए।

एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से वीडियो को मोबाइल में रिकाॅर्ड करने वाले कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया गया है। भविष्य में इस तरह की घटनाएं ना हो, इसको लेकर विभाग गंभीर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed