सलमान खान का नया धमाका: Battle Of Galwan के टीज़र से मचने वाला है तहलका.

Intertainment: सलमान खान अपने फैंस को खुश रखना अच्छे से जानते हैं और इसीलिए वे सोशल मीडिया पर अपने से जुड़ी हर चीज शेयर करते हैं। इस वक्त उनकी अपकमिंग फिल्म द बैटल ऑफ गलवान को लेकर काफी चर्चा है और फैंस काफी एक्साइटेड भी हैं। इसी बीच भाईजान की फिल्म से एक बड़ी जानकारी सामने आई है-इसके टीजर को लेकर।
क्या है गलवान की कहानी
टीजर आने से पहले, मेकर्स बैटल ऑफ गलवान के एक या दो पोस्टर भी रिलीज करेंगे। जो कि यह 25 दिसंबर या 26 दिसंबर यानि क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो सकते हैं, टीजर इसके बाद ही रिलीज किया जाएगा।
अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित, बैटल ऑफ गलवान 2020 में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई गलवान घाटी की भयानक झड़प की कहानी है, जो एक दुर्लभ सीमा संघर्ष था जिसमें बिना किसी हथियार के इस्तेमाल के भी जान चली गई थी। इसके बजाय, सैनिकों ने लाठियों और पत्थरों से हाथ-पैर की लड़ाई लड़ी, जिससे यह हाल के भारतीय इतिहास की सबसे इमोशनल कहानियों में से एक बन गई।
