शीतलहर का प्रचंड असर सीतामढ़ी में कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल व कोचिंग 28 दिसंबर तक पूरी तरह बंद.

0

सीतामढ़ी। बिहार में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। अत्यधिक ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए सीतामढ़ी जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ज़िले के सभी सरकारी व निजी विद्यालय, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र एवं कोचिंग संस्थान (कक्षा 12वीं तक) को 28 दिसंबर 2025 तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

जिला दंडाधिकारी, सीतामढ़ी द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह निर्णय भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत लिया गया है। आदेश में कहा गया है कि अत्यधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है, इसलिए शैक्षणिक गतिविधियों पर अस्थायी रोक लगाई गई है।


हालांकि, प्री-बोर्ड या बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित विशेष कक्षाएं एवं परीक्षाएं इस आदेश से मुक्त रहेंगी। यह आदेश 25 दिसंबर से 28 दिसंबर 2025 तक सीतामढ़ी जिले में प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आदेश के कड़ाई से अनुपालन और व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं।

For Ads

📰 Latest News 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed