डीएम के आदेश पर बाल श्रम माफिया पर करारा प्रहार सीतामढ़ी में होटलों पर छापा, चार नाबालिग बच्चों को कराया गया मुक्त

0

सीतामढ़ी। सीतामढी जिले में बाल श्रम के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित संयुक्त धावा दल ने सोनबरसा थाना क्षेत्र के हनुमान चौक स्थित दो होटलों में छापेमारी कर बाल श्रम के घिनौने खेल का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में चार नाबालिग बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया।

छापेमारी का नेतृत्व श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुधांशु कुमार ने किया। कार्रवाई के दौरान स्वयंसेवी संगठन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिनके सहयोग से बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। मुक्त कराए गए बच्चों से होटल में काम कराया जा रहा था, जो कानूनन गंभीर अपराध है।


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाल श्रम किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी होटल संचालकों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही मुक्त कराए गए बच्चों के पुनर्वास और संरक्षण की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed