इश्क का खून: बेटी के प्रेम प्रसंग में चाचा ने भतीजे की कराई निर्मम हत्या

0

UP: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक चाचा ने अपनी बेटी से प्रेम संबंध के शक में अपने ही भतीजे की हत्या करवा दी। आरोपी ने हत्या को सड़क हादसा दिखाने के लिए शव और बाइक हाईवे पर फेंक दी।


पुलिस के मुताबिक, किरतपुर निवासी 25 वर्षीय समीर का अपने चाचा रफीक की बेटी से करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। समीर की नशे की लत और रिश्ते को लेकर परिवार में तनाव बढ़ता गया। बेटी को उससे दूर करने के लिए रफीक ने तांत्रिक से ताबीज भी बनवाया, लेकिन बात नहीं बनी।

पुलिस को शव मिली


इसके बाद 20 लाख रुपये की सुपारी तय कर तांत्रिक और साथियों के साथ हत्या की साजिश रची गई। इंस्टाग्राम की फर्जी आईडी से समीर को जाल में फंसाकर नजीबाबाद बुलाया गया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।


पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चाचा, उसके दो बेटों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन फरार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed