बिहार बोर्ड को झटका: इंटर–मैट्रिक में 20 हजार से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा फॉर्म नहीं भरा

बिहार बोर्ड की इंटर और मैट्रिक परीक्षाओं को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रजिस्ट्रेशन के बावजूद 20 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा फॉर्म नहीं भरा, जिससे वे बोर्ड परीक्षा से बाहर हो गए।
आंकड़ों के मुताबिक, इंटर में 69,007 रजिस्टर्ड छात्रों में से केवल 58,344 ने ही फॉर्म भरा। वहीं मैट्रिक में संभावित 78 हजार छात्रों की जगह अब सिर्फ 67 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
शिक्षकों का कहना है कि तैयारी की कमी, फेल होने का डर और पहले के खराब रिजल्ट के कारण कई छात्रों ने फॉर्म नहीं भरा। शिक्षा विभाग इस गिरती संख्या को लेकर चिंतित है।
