हाइवे पर तेज रफ्तार का कहर, सीतामढ़ी–मुजफ्फरपुर मार्ग पर दो लोग गंभीर रूप से घायल

रुन्नीसैदपुर (सीतामढ़ी)
सीतामढ़ी–मुजफ्फरपुर हाइवे पर रुन्नीसैदपुर टॉल प्लाजा के समीप रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया।
घायलों की पहचान वैशाली जिला के गरौल निवासी आदर्श कुमार तथा रुन्नीसैदपुर के प्रेमनगर निवासी शिवजी साह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि आदर्श कुमार एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं और सुरसंड से अपने कार्यस्थल से लौटकर घर जा रहे थे।
इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से प्रेमनगर निवासी शिवजी साह को ठोकर लग गई, जिससे वे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ओम भारती, जिला परिषद प्रतिनिधि, तुरंत मौके पर पहुंचे और मानवीय पहल दिखाते हुए दोनों घायलों को निजी वाहन से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजकर इलाज की व्यवस्था कराई।
स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना स्थल पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से टॉल प्लाजा के आसपास यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल दोनों घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर चिकित्सकों द्वारा निगरानी रखी जा रही है।
रिपोर्ट: नसीम अहमद,
