अगले 2 दिन देश के कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का कहर, उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड

0

देशभर में मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 28 और 29 दिसंबर के लिए कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं, कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।


IMD के अनुसार हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु में अगले तीन दिनों तक जोरदार बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी और कराईकल में भी बारिश की संभावना है।


वहीं दिल्ली और राजस्थान में ठंड ने असर बढ़ा दिया है। सुबह के समय घना कोहरा छाने और रात व सुबह शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिल सकती है।


मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed