सुरसंड में सर्दी से राहत का प्रयास, नगर पंचायत अध्यक्ष पप्पू कुमार चौधरी ने बुजुर्गों को बांटे कंबल

0

सीतामढ़ी। सुरसंड नगर पंचायत क्षेत्र में ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों के लिए राहत का संदेश लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष पप्पू कुमार चौधरी ने मानवीय पहल की। अध्यक्ष पप्पू कुमार चौधरी के नेतृत्व में वार्ड संख्या 13, 14 और 19 में बुजुर्ग गार्जियनों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

इस दौरान ठंड से राहत पाकर बुजुर्गों के चेहरों पर संतोष और मुस्कान साफ झलक रही थी। कंबल वितरण कार्यक्रम में वार्ड पार्षद वशिष्ठ साह, वार्ड संख्या 13 के पार्षद उमाशंकर कापर, वार्ड संख्या 16 के पार्षद शत्रुघ्न साह तथा वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मुबारक अंसारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने वार्डों में विकलांग, असहाय एवं मुसम्मात लोगों के बीच कंबल वितरण कर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष पप्पू कुमार चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत का दायित्व है कि सर्दी के मौसम में कोई भी जरूरतमंद ठंड से पीड़ित न रहे। नगर क्षेत्र के बुजुर्ग, दिव्यांग और असहाय नागरिकों की मदद प्राथमिकता है और आगे भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की यह संवेदनशील सोच समाज में सकारात्मक संदेश देती है। कंबल वितरण से न सिर्फ जरूरतमंदों को राहत मिली है, बल्कि नगर पंचायत के प्रति लोगों का भरोसा भी और मजबूत हुआ है।

रिपोर्ट: नसीम अहमद,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed