परिहार थाना कांड संख्या 59/23 के फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

सीतामढ़ी। परिहार थाना कांड संख्या–59/23 (सांप्रदायिक दंगा) के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त रामजीवन साह, सा०–धारहरवा, को परिहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर यह सफलता मिली, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कांड से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है, ताकि मामले में शामिल सभी आरोपियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उक्त कार्रवाई सीतामढ़ी जिला अंतर्गत की गई है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे और किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
