रीगा चीनी मिल के चालू होते ही गन्ना लेकर पहुँचे सैकड़ों ट्रैक्टर, किसानों में खुशी

सीतामढ़ी। रीगा जिले की रीगा चीनी मिल के चालू होते ही गन्ना किसानों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मिल परिसर के बाहर गन्ना लेकर पहुंचे ट्रैक्टरों की लंबी कतार लग गई है। अहले सुबह से ही आसपास के गांवों के किसान अपने-अपने खेतों से गन्ना लाकर मिल में आपूर्ति कर रहे हैं।
किसानों का कहना है कि मिल के शुरू होने से उन्हें गन्ने की बिक्री में सुविधा मिलेगी और भुगतान की प्रक्रिया भी समय पर होने की उम्मीद है। वहीं मिल प्रबंधन द्वारा तौल और पर्ची व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के दावे किए जा रहे हैं, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो।

स्थानीय लोगों के अनुसार, चीनी मिल के संचालन से क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। मिल चालू होने के पहले ही दिन भारी भीड़ और ट्रैक्टरों की कतार इस बात का संकेत है कि इस सीजन में गन्ना आपूर्ति अच्छी रहने की संभावना
रिपोर्ट: नसीम अहमद,
