आलिम द्वितीय वर्ष परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, फाजिल परीक्षा भी अनुशासित वातावरण में

सीतामढ़ी। मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय, पटना द्वारा आयोजित आलिम (स्नातक) और फाजिल (एमए) की परीक्षा सातवें दिन रविवार को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त ढंग से संपन्न हुई। आलिम द्वितीय वर्ष की परीक्षा पूरी हो गई, जबकि फाजिल प्रथम वर्ष और फाइनल ईयर की परीक्षा सोमवार को संपन्न होगी।
सीतामढ़ी एवं शिवहर जिले के लिए परीक्षा केंद्र डॉ. इंदल सिंह नवीन आर.के.पी.एल.डी. किसान कॉलेज, बरियारपुर (सीतामढ़ी) में दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। प्रथम पाली में आलिम प्रथम वर्ष एवं फाजिल प्रथम वर्ष की परीक्षा में कुल 588 में से 536 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 52 अनुपस्थित थे।
द्वितीय पाली में आलिम द्वितीय वर्ष एवं फाजिल फाइनल ईयर की परीक्षा में 415 में से 367 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 48 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में कुल 1003 में से 903 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।

परीक्षा केंद्र पर प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक राजीव रंजन, आब्जर्वर प्रो. मसूद आलम उर्फ गौहर सिद्दीकी और अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी। परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई।
