बिहार में अगले पांच दिनों तक सर्दी का कहर, घना कोहरा और बढ़ेगी कनकनी.

0

बिहार में ठंड का असर और बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में कोल्ड-डे की स्थिति बनी रहेगी और सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहेगा। इसे देखते हुए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


राज्य में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे चल रहा है। नालंदा के राजगीर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे कम है। पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 6 से 9 डिग्री तक नीचे रहा।
घने कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर तक गिर गई है। ठंडी हवाओं से कनकनी बढ़ गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।


नवादा जिले में ठंड से बचाव के लिए जलाए गए बोरेसी के धुएं से नाना-नाती की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। प्रशासन ने लोगों से आग जलाते समय सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed