भीषण ठंड में मारवाड़ी युवा मंच का मानवीय प्रयास, जरूरतमंदों को मिली मदद

0



सीतामढ़ी। कड़ाके की ठंड के बीच समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए मारवाड़ी युवा मंच के तत्वाधान में रविवार की रात्रि जरूरतमंदों के बीच कंबल एवं इनर का वितरण किया गया। सेवा और संवेदना से जुड़े इस अभियान के तहत मंच के सदस्यों ने शहर के विभिन्न प्रमुख इलाकों में पहुंचकर ठंड से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाई।

रविवार देर रात जानकी स्थान रोड, सदर हॉस्पिटल परिसर, गांधी चौक, रेलवे स्टेशन, मेहसौल चौक, कारगिल चौक, चकमहिला होते हुए गुदरी रोड तक चलाए गए इस अभियान में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को कंबल एवं इनर वितरित किए गए। मंच के सदस्यों ने सड़क किनारे, सार्वजनिक स्थलों और अस्पताल परिसर में ठंड से परेशान लोगों को चिन्हित कर उन्हें राहत सामग्री सौंपी।


इस अवसर पर मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की सेवा करना ही मंच का मुख्य उद्देश्य है। ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना मानवता का दायित्व है, जिसे मारवाड़ी युवा मंच लगातार निभाता आ रहा है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।


कार्यक्रम में आशीष चमड़ियां, निहाल हिसारिया, अमन हिसारिया, सुभाष हिसारिया, आशुतोष चौधरी, आनंद परशुरामपुरिया, निशांत हिसारिया, अश्वनी सराफ, रोहित सराफ, करण खेतान, गौतम जलन, संजय हिसारिया, अमन श्रॉफ सहित मंच के अन्य सदस्य मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने मंच की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।

रिपोर्ट: नसीम अहमद,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed