सीतामढ़ी में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को पुलिस का विशेष रोको-टोको अभियान.

सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक अमित रंजन के निर्देशानुसार जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, आवागमन को सुचारू बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर निगरानी के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस द्वारा सघन रोको-टोको अभियान एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत जिले के विभिन्न चौक-चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर वाहनों की गहन जांच की जा रही है। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, वैध कागजात के वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है।

ट्रैफिक पुलिस ने आमजनों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगे और शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
रिपोर्ट: नसीम अहमद,
