राजधानी पटना में तड़के चली गोलियां, युवक के सिर में लगी गोली

पटना: राजधानी पटना में आज मंगलवार की सुबह अपराधियों ने जमकर फायरिंग की जिससे इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना में एक युवक को सिर में गोली लगने की सूचना है।
बताया जा रहा है कि यह वारदात सकसोहरा थाना क्षेत्र के केमा टाल इलाके में हुई। बाइक सवार 3 अपराधियों ने युवक को निशाना बनाकर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।
