यमन में तबाही: सऊदी अरब ने बरसाए बम, UAE के हथियारों की खेप ध्वस्त

International: सऊदी अरब ने मंगलवार को यमन के बंदरगाह शहर मुकल्ला पर बमबारी की। सऊदी सेना का कहना है कि यह हमला संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से आने वाली हथियारों की खेप को निशाना बनाकर किया गया, जो यमन के अलगाववादी गुटों के लिए थी।
सऊदी ने इस मामले में UAE को चेतावनी भी दी है। हमला ऐसे इलाके में हुआ है जो अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार मार्ग के करीब है, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।
इस बीच यमन में गृहयुद्ध के फिर से तेज होने की आशंका जताई जा रही है। हाल ही में साउदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल (STC) ने हदरामाउत और महरा प्रांतों पर कब्जा किया है।
सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार, हथियारों से लदा जहाज UAE के फुजैराह बंदरगाह से रवाना हुआ था और चालक दल ने ट्रैकिंग सिस्टम बंद कर रखे थे।
