सीतामढ़ी ज़िले बोखरा व सुरसंड में जरूरतमंदों को ठंड से राहत, कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित

सीतामढ़ी। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए बोखरा प्रखंड और सुरसंड नगर पंचायत में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
बोखरा प्रखंड क्षेत्र में यह कार्यक्रम अनुमंडल पदाधिकारी पुपरी, गौरव कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान असहाय और गरीब लोगों को कंबल वितरित किए गए। प्रखंड प्रमुख सुधीर कुमार, बीडीओ चंद्रकांता कुमारी और अंचल अधिकारी बागीसा प्रियदर्शी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक कर्मी भी मौजूद रहे। गौरव कुमार ने कहा कि ठंड से किसी जरूरतमंद को परेशान नहीं होने दिया जाएगा और आगे भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।

वहीं, सुरसंड नगर पंचायत के वार्ड संख्या–18 में नगर पंचायत अध्यक्ष पप्पू कुमार चौधरी के नेतृत्व में कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। अध्यक्ष ने कहा कि गरीब, वृद्ध और बेसहारा लोगों को ठंड से बचाना प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रहेंगे। स्थानीय लोगों ने दोनों पहलों की सराहना करते हुए प्रशासन और नगर पंचायत का आभार जताया।

रिपोर्ट: नसीम अहमद,

विज्ञापन के लिए संपर्क करें
