बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026: प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

0

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन परीक्षार्थियों को प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) विषयों की परीक्षा देनी है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।


समिति के अनुसार, प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी 2026 से 20 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड समिति की आधिकारिक वेबसाइट
👉 https://intermediate.biharboardonline.com
पर 09 जनवरी 2026 तक उपलब्ध रहेगा।


बिहार बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह एडमिट कार्ड केवल प्रायोगिक विषयों की परीक्षा के लिए जारी किया गया है। सैद्धांतिक (थ्योरी) विषयों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अलग से बाद में जारी किया जाएगा।


यदि किसी परीक्षार्थी या संस्थान को ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की असुविधा होती है, तो वे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039 पर संपर्क कर सकते हैं।


परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपने कॉलेज/स्कूल से एडमिट कार्ड प्राप्त कर लें और निर्धारित तिथियों के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षा में सम्मिलित हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed