CBSE Board Exam 2026: 3 मार्च की 10वीं–12वीं की परीक्षाएं स्थगित, नई तारीखें जारी.

0

New Delhi: CBSE बोर्ड से पढ़ने वाले लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के शेड्यूल में आंशिक बदलाव किया है। बोर्ड द्वारा जारी ताजा नोटिस के अनुसार 3 मार्च 2026 को होने वाली परीक्षाएं अब उस दिन नहीं होंगी और उनकी नई तिथियां तय कर दी गई हैं।


सिर्फ 3 मार्च की परीक्षाओं में बदलाव
CBSE के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज की ओर से जारी अधिसूचना में साफ कहा गया है कि यह बदलाव केवल 3 मार्च 2026 को निर्धारित विषयों पर लागू होगा। बाकी सभी परीक्षाएं पहले से घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी। बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि छात्र और अभिभावकों को इस बदलाव की सूचना तुरंत दी जाए।


प्रशासनिक कारणों से लिया गया फैसला
बोर्ड ने तारीख बदलने के पीछे किसी खास वजह का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसे प्रशासनिक कारणों से लिया गया निर्णय बताया गया है। इस बदलाव से खासतौर पर 12वीं के छात्रों को फायदा मिलेगा, क्योंकि अब उन्हें अगली परीक्षा की तैयारी के लिए एक महीने से ज्यादा का समय मिल गया है। वहीं 10वीं के छात्रों को भी लगभग एक हफ्ते की अतिरिक्त राहत मिली है।


नया परीक्षा शेड्यूल


कक्षा 10वीं
पुरानी तारीख: 3 मार्च 2026
नई तारीख: 11 मार्च 2026


कक्षा 12वीं
पुरानी तारीख: 3 मार्च 2026
नई तारीख: 10 अप्रैल 2026


छात्रों के लिए क्यों जरूरी है यह बदलाव
परीक्षा की तारीख आगे बढ़ने से छात्रों को अपने पाठ्यक्रम को दोबारा रिवाइज करने और कमजोर विषयों पर ज्यादा ध्यान देने का मौका मिलेगा। CBSE ने यह भी साफ किया है कि आगे से परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी केवल आधिकारिक नोटिस के माध्यम से ही जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed