कैसा रहेगा आज का मौसम? बिहार में कड़ाके की ठंड का कहर, अगले चार दिन राहत के आसार नहीं

0

Bihar Weather: 2026 के पहले दिन बिहार में भीषण ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बर्फीली पछुआ हवाओं और रेडिएशनल कूलिंग के कारण तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, शीतलहर का यह दौर अभी जारी रहेगा और आने वाले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।


राजधानी पटना सहित आसपास के इलाकों में सुबह और शाम लोगों को कंपकंपी का सामना करना पड़ा। न्यूनतम तापमान करीब 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 20–21 डिग्री तक पहुंच सका। घने कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण सड़कों पर आवाजाही कम रही और लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए।


नए साल का उत्साह भी ठंड के आगे फीका पड़ गया। बाजारों में रौनक कम रही और पार्क व सार्वजनिक स्थान लगभग खाली दिखे। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 3–4 दिनों तक सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहेगा। लोगों को गर्म कपड़े पहनने, अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed